Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, मिलेगा अब ये फायदा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार को 2 वर्ष पूर्ण हो चुके है। ऐसे में इस समय कई घोषणाएं की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की भजनलाल सरकार ने मंगलवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेड़ता में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा की जल्द ही 20 हजार नियुक्तियां दी जाएगी।

उन्होंने इस दौरान कहा कि अब तक 92 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, शीघ्र ही 20 हजार नियुक्तियां दी जाएंगी तथा 1 लाख 53 हजार नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। हमारी सरकार युवाओं को पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियां देगी। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपए के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग की जा चुकी है। हम चाहते हैं कि युवा रोजगार प्रदाता भी बने तथा हम शीघ्र ही युवा पॉलिसी भी लाने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए रोडमैप बनाकर कार्य कर रही है। पानी की प्राथमिकता को समझते हुए हमने रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, गंगनहर की मरम्मत जैसे अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। साथ ही, कुसुम-ए एवं कुसुम-सी में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में है।

pc- rajasthan news, sj,hindustan