Rajasthan: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, जूली ने कहा- गरीबों को हक छीना

इंटरनेट डेस्क। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस अभी धरना प्रदर्शन कर रही है। इस बीच जयपुर में कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को देश के हर कोने में जमीन पर लेकर जा रही है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सांसद रंजीत रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मनरेगा कानून के तहत कि अब केंद्र सरकार योजना में केवल 60 प्रतिशत पैसा देगी, 40 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार को देना पड़ेगा। यह योजना इसलिए आई थी कि गरीब राज्य, जहां ज्यादा पलायन होता है, वहां मजदूरों की मदद हो, इसी का नतीजा था कि पलायन रुका। 

खबरों की माने तो कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपने विरोध प्रदर्शनों के साथ जनमानस के साथ है। जिस तरह किसानों के काले कानून वापस लेने पड़े थे, इसी तरह ये मनरेगा के बदलाव जब तक वापस नहीं लेंगे, तब तक यह विरोध जारी रहेगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मनरेगा का नाम बदलने को लेकर सरकार को घेरा, उन्होंने कहा कि योजना में राज्यों का अनुपात बढ़ाकर गरीबों का हक छीना है।

pc- rajasthan news