Rajasthan: शिक्षा मंत्री दिलावर का कांग्रेस पर निशाना, सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के नाम पर कांग्रेस ने छात्रों के साथ किया छलावा
- byShiv
- 04 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों की समीक्षा के लिए समिति गठित करते ही इसका विरोध शुरू हो गया है। जी हां इन स्कूलों की शुरूआत कांग्रेस सरकार के समय हुई थी और अब इन्हें बंद करने की तैयारी है। ऐसे में राजस्थान की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस का आरोप है कि यह स्कूलों को खत्म करने की साजिश है। वहीं, इस मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जवाब दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने दिलावर ने कहा कि मंत्रीमंडल की कमेटी स्कूलों को मजबूत बनाने पर काम करेगी। राजनीतिक फायदे के लिए गलत और भ्रामक बयान देने की कांग्रेस की आदत पुरानी है। प्रदेश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस ने अपनी सरकार के दौरान अंग्रेजी शिक्षा के नाम पर सिर्फ बोर्ड लगाने का काम किया।
दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने छात्रों और अभिभावकों के साथ छलावा किया। कांग्रेस सरकार ने इन स्कूलों के लिए ना तो अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती की और ना ही इसके लिए बजट दिया। सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलकर कांग्रेस ने इन स्कूलों को बंद करने का षडयंत्र किया।
pc- rajasthanchowk.com