Rajasthan: पिता ही बना अपनी बेटी के लिए काल, 15 साल की नाबालिग की कर दी नृशंस हत्या

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के राजसमंद जिले में खमनोर थाना क्षेत्र के नेडच गांव से एक हिलाकर रख देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही 15 साल की नाबालिग बेटी की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी पिता मानसिक तनाव से गुजर रहा था और उसने धारदार हथियार से बेटी का गला काट दिया।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना बीती रात की है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने इस अपराध को सोच-समझकर अंजाम दिया। उसने पहले अपने बेटे को दूध लेने के बहाने घर से दूर भेज दिया और कहा कि एक घंटे बाद लौटना। इसी बीच उसने बेटी पर हमला कर दिया।

पकड़ा गया आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही खमनोर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गए। पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राजसमंद एसपी ने बताया कि टीम गहन जांच में लगी है। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि आरोपी पिछले दो साल से मानसिक अवसाद में था। अभी तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि हत्या का असली मकसद क्या था, क्या यह मानसिक तनाव का नतीजा था या कोई और वजह?

pc- indiaspend.com