Rajasthan: पूर्व सीएम ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, सीएम शर्मा की ये मांग
- byShiv
- 24 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेंशन देने की मांग कर रहे पेंशनर्स एवं कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा के बीच घटी घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। गहलोत ने भजनलाल सरकार से पेंशनर्स की सुनवाई कर उन्हें राहत दिए जाने की मांग की है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेंशन देने की मांग कर रहे पेंशनर्स एवं कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा के बीच घटी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुलपति सभी के लिए सम्माननीय हैं फिर वे विश्वविद्यालय में कार्यरत कार्मिक हो या पेंशनर हों। इस घटना को लेकर जोधपुर कलेक्टर से बात कर जानकारी ली है।
यह जांच का विषय है कि ऐसी स्थिति क्यों बनी जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने हुए। पहले भी विश्वविद्यालय चल रहा था पर ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी। ये पेंशनर भी बार-बार पेंशन न मिलने के कारण प्रदर्शन के लिए मजबूर होते हैं। राज्य सरकार को इन पेंशनर्स की भी सुनवाई कर उन्हें राहत देनी चाहिए। मैं प्रो. शर्मा के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
pc- deccanherald.com






