Rajasthan: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री भजनलाल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा, प्रदेश को कर दिया...

इंटरनेट डेस्क। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और ऐसे में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में झालावाड़ के दुधालिया में आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम राजे ने सम्मेलन में कहा कि जनप्रिय मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा प्रदेश को नई ऊचाईयों पर ले जाने के सार्थक प्रयास कर रहे हैं। आज हमारा प्रदेश विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजे ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से राज्य में महिला सशक्तीकरण को नई गति प्रदान की है। छात्राओं को स्कूटी वितरण, पीएम किसान सम्मान निधि और सीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वार्षिक 9 हजार रुपए देने के साथ ही पेपरलीक पर सख्ती से लगाम लगाई है। 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने  एक्स के माध्यम से भी जानकारी दी कि इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा से छोटी काली सिंध व चाचुरनी नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना, डग पशु अनुसंधान केंद्र को पशु चिकित्सा महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने और मुकुंदरा हिल्स में बाघ शिफ्ट करने की मांग भी रखी है।  क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि आप इन्हें पूरा करने में हमारा सहयोग जरूर करेंगे।

pc- oneindiahindi