Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव जारी, जाने आज किस भाव में बिक रहे सोना-चांदी
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अक्षय तृतीया पास में होने के कारण प्रदेश में शादियों की भी धूम रहने वाली है। ऐसे में ये उतार-चढ़ाव का दौर लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। शुक्रवार को चांदी के भाव में ₹4000 की गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोने के दाम में भी ₹1000 की कमी आई है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार शनिवार को शुद्ध चांदी और सोने की कीमत भी सामने आ चुकी है। आज जयपुर में शुद्ध सोने (24 कैरेट) की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। कल प्रति 10 ग्राम शुद्ध सोने का भाव ₹1,52,500 था, जो कि आज ₹1,52,510 हो गया है।
24 कैरेट सोना ₹1,52,510 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,39,810 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोनारू 1,14,420 प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी के भाव में भी खासी तेजी आई है। जयपुर में प्रति 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,60,100 रुपये हो गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन और वैश्विक आर्थिक संकेतों के चलते आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव आ सकता है।
pc- financialexpress.com






