Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव जारी, सोना 1300 रुपए गिरा तो चांदी बनी हुई है स्थिर
- byShiv
- 18 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार के हालातों के कारण देश में सोने की कीमतों पर असर पड़ा हुआ है। राजस्थान में थोड़ी गिरावट आई है, ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि शादी-ब्याह के सीजन में सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में भाव फिर से ऊपर जा सकते हैं।
आज अगर राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें तो 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत आज ₹1,42,390 रही, जबकि कल यह ₹1,43,640 थी। इस प्रकार एक दिन में ₹1,250 की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की दर आज ₹1,49,510 है, जो कल के ₹1,50,820 मुकाबले ₹1,310 कम है।
चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। राजस्थान में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज भी ₹2,75,000 बनी हुई है, जो कल के भाव के बराबर है। इस स्थिरता से बाजार में कुछ राहत महसूस की जा रही है।
pc- hindustan.com





