Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव जारी, सोना 300 रुपए हुआ महंगा तो चांदी रही स्थिर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज सोने और चांदी के भाव में मामूली बदलाव देखने को मिला है। वैसे तो शादियों का सीजन चल रहा हैं और इस सीजन में सोने और चांदी के भावों में उतार चढ़ाव जारी है। 

राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें तो 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत आज ₹1,42,590 है, जबकि कल यह ₹1,42,240 प्रति 10 ग्राम थी। यानी एक दिन में ₹350 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं शुद्ध 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत आज ₹1,49,720 पहुंच गई है। कल यह ₹1,49,350 प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी का भाव
राजस्थान में 1 किलो चांदी की कीमत आज और कल दोनों दिन ₹2,70,000 ही रही। यानी कोई बदलाव नहीं हुआ।

pc- zee news