Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में साने चांदी के भाव में आई गिरावट, एक ही दिन में चांदी 5 हजार तो सोना 500 रुपए टूटा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देशभर में इस समय शादियों के सीजन चल रहे है। ऐसे में सोने और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सीजन होने के बाद भी आज सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में अंतरराष्ट्रीय कीमतों और रुपये की मजबूती के प्रभाव से आज 22 कैरेट सोने के भाव में ₹550 प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। 

22 कैरेट सोने का भाव आजरू ₹1,41,240 रुपए है। कल यह ₹1,41,790 था। ऐसे में आज सोने का भाव ₹550 कम हुआ है। 24 कैरेट सोने के भाव (10 ग्राम) आज ₹1,48,300 हैं और कल 1,48,880 रुपए था। ऐसे में 580 रुपए की गिरावट आई है।

चांदी के भाव
चांदी के भाव में भी काफी नरमी आई है। 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज ₹2,65,000 है, जबकि कल यह ₹2,70,000 प्रति किलोग्राम था। यानी एक दिन में चांदी के भाव में ₹5,000 की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

pc- .mathrubhumi.com