Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोना 500 रुपए टूटा तो चांदी 5 हजार तक हुई महंगी, एक ही दिन में भाव हुआ...
- byShiv
- 23 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। शादियों के सीजन के बीच में राजस्थान में आज सोने और चांदी के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और स्थानीय मांग-आपूर्ति के प्रभाव से कीमती धातुओं के दाम प्रभावित हो रहे हैं।
सोना का भाव
वैसे राजस्थान के प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत पूरे प्रदेश में 22 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए आज ₹1,42,890 दर्ज किया गया है, जबकि कल यह भाव ₹1,43,390 था। इस प्रकार एक दिन में ₹500 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह 24 कैरेट सोने की बात करें तो 10 ग्राम के लिए आज का भाव ₹1,50,030 है, जबकि कल यह ₹1,50,560 था। यानी एक दिन में ₹530 की कमी आई है।
चांदी बढ़ी
चांदी के बाजार में आज उछाल देखा गया है। 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज ₹2,80,000 पहुंच गया है, जबकि कल यह ₹2,75,000 था। इस प्रकार मात्र एक दिन में ₹5,000 प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है।
pc- oneindia






