Rajasthan Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, सोना 1300 तो चांदी 10 हजार हुई महंगी
- byShiv
- 16 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में शादियों की एक बार फिर से शुरूआत हो चुकी हैं और शादियों का सबसे बड़ा अबूझ सावा अक्षय तृतीय नजदीक है। ऐसे में आज भी सोने और चांदी के भावों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,43,440 पहुंच गई है, जबकि कल यह ₹1,42,140 प्रति 10 ग्राम थी। इस प्रकार एक दिन में ₹1,300 की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
इसी तरह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,50,610 है, जो कल के ₹1,49,250 की तुलना में ₹1,360 अधिक है। राजस्थान में चांदी के भाव भी काफी तेजी से बढ़े हैं। आज चांदी का रेट ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है, जबकि कल यह ₹2,65,000 था। इस प्रकार मात्र एक दिन में चांदी में ₹10,000 प्रति किलोग्राम की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत विभिन्न शहरों के बुलियन बाजारों में यह उतार-चढ़ाव साफ नजर आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और ऊंचे स्तर को छू सकती हैं।
pc- dynamitenews.com






