Rajasthan Gold Silver Price: सोने के दाम में मामूली बढ़त, चांदी के भाव आज बने हुए हैं स्थिर
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अक्षय तृतीय नजदीक हैं और इस दिन देशभर में लाखों की संख्या में शादियां होती है। ऐसे में सोने और चांदी के दाम भी बढ़ रहे है। भारत में आज 17 अप्रैल 2026 को सोने के भाव में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,43,640 है, जबकि कल यह ₹1,43,440 प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह 10 ग्राम 24 कैरेट शुद्ध सोने की दर आज ₹1,50,820 पहुंच गई है, जो कल ₹1,50,610 थी।
राजस्थान में चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। आज चांदी का भाव ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम है, जो कल भी ₹2,75,000 ही था। इस प्रकार चांदी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, जोधपुर और अन्य इलाकों में सोने-चांदी के व्यापारियों और निवेशकों की नजर इन भावों पर टिकी हुई है।
राजस्थान में सोने-चांदी का बाजार काफी सक्रिय रहता है। आज 22 कैरेट सोने में ₹210 की बढ़त के बावजूद बाजार में खरीदारी जारी है। क्योंकि कई लोग इसे अच्छे निवेश का मौका मानते हैं। वहीं चांदी के भाव स्थिर रहने से औद्योगिक उपयोगकर्ता और सिक्का निवेशक राहत महसूस कर रहे हैं।
pc- indianexpress.com






