Rajasthan: पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती पर सीएम ने कहा, सुशासन तभी संभव है जब नियम स्पष्ट हों

इंटरनेट डेस्क। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पुष्पांजलि और सुशासन शपथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर सीएम ने कहा कि पूर्व पीएम एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, उनके नेतृत्व ने देश में सुशासन की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का भी उल्लेख किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि सरकार का अभाव और दबाव दोनों ही नहीं होने चाहिए, इसी मंत्र के साथ राज्य सरकार कार्य कर रही है, सुशासन तभी संभव है जब नियम स्पष्ट हों, अधिकारी संवेदनशील हों और सरकार उत्तरदायी बने, उन्होंने कहा कि सुशासन ऐसी व्यवस्था है, जहां जनता की जरूरतों को समझकर उनको समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं प्रदान की जाएं।

pc- government.economictimes.indiatimes.com