Rajasthan: पंचायत का बड़ा फैसला, 15 गांवों में महिलाएं नहीं चलाएगी स्मार्टफोन, 26 जनवरी से लागू होगा...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जालोर जिले में पंचायत ने एक ऐसा फैसला लिया हैं जो अभी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार यहां चौधरी समाज की सुंधामाता पट्टी की पंचायत ने 15 गांवों में महिलाओं  के लिए स्मार्टफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
26 जनवरी से होगा लागू

खबरों की माने तो पंचायत का यह नियम आगामी 26 जनवरी से लागू किया जाएगा। फैसले के तहत महिलाओं को स्मार्टफोन की जगह केवल की-पैड मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति होगी, जबकि कैमरे वाले मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पंचायत के फैसले के अनुसार महिलाओं को न सिर्फ स्मार्टफोन रखने से रोका गया है, बल्कि शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और यहां तक कि पड़ोसियों के घर जाने के दौरान भी मोबाइल फोन साथ ले जाने पर रोक लगाई गई है।
छात्राओं को राहत

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पंचायत ने पढ़ाई कर रही छात्राओं को लेकर कुछ राहत जरूर दी है। समाज अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने स्पष्ट किया कि यदि छात्राओं को पढ़ाई के लिए मोबाइल की आवश्यकता हो, तो वे घर के भीतर मोबाइल का उपयोग कर सकेंगी।

pc- ndtv india