Rajasthan Politics: कमला बेनीवाल को राजकीय सम्मान नहीं देने का कांग्रेस ने लगाया आरोप, डोटासरा ने तो बोल दिया इतना कुछ की....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम और कई राज्यों की राज्यपाल रही वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कमला बेनीवाल का गुरुवार को जयपुर में अंतिम संस्कार हुआ। इसके पहले बेनीवाल को कांग्रेस के झंडे में लपेटा गया और उन्हें लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सीएम भजनलाल भी इस मौके पर पहुंचे। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसके साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई। इस अवसर पर डोटासरा ने राजकीय सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया।

डोटासरा ने क्या कहा

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बेनीवाल के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान नहीं देने और अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है, स्वतंत्रता सेनानी और गुजरात की पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल जी की अंत्येष्टि में उन्हें राजकीय सम्मान नहीं दिया गया। क्या दिल्ली के इशारे पर दिवंगत सेनानी का अपमान किया गया? या ये मानवीय भूल हुई है? स्वतंत्रता सेनानी को आखिरी सम्मान न देना क्या उचित है? सरकार जवाब दे।

कांग्रेस के झंडे में लिपटे अंतिम विदाई
वहीं खबरों की माने तो कमला बेनीवाल को कांग्रेस के झंडे में लिपटे पार्थिव शरीर के साथ अंतिम विदाई दी गई। हालांकि कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गए थे। लेकिन अंतिम संस्कार के समय माहौल कांग्रेसमयी रहा। इस मौके पर कांग्रेस कई नेता और पूर्व नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि बेनीवाल 15 की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन का रही हिस्सा, कांग्रेस से 7 बार विधायक रही और एक बार उपमुख्यमंत्री के साथ ही कई राज्यों की राज्यपाल भी रही।

 

pc- ndtv raj,india today, www.sachkahoon.com