Rajasthan: 1 जून को राजस्थान में पेट्रोल डीजल के लिए होना पड़ सकता हैं परेशान, पंप संचालकों किया हड़ताल का ऐलान!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक जून को आपको पेट्रोल और डीजल के लिए परेशान होना पड़ सकता है। खबरों की माने तो राज्य के पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। पंप मालिकों का आरोप है कि सरकारी तेल कंपनियां उन पर अलग-अलग तरह की शर्तें थोप रही हैं, जिससे कारोबार चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

क्या बता रहे पंप मालिक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पंप मालिकों का कहना हैं कि कंपनियां पेट्रोल और डीजल बेचने की लिमिट तय कर रही हैं और ब्रांडेड फ्यूल बेचने के लिए दबाव बना रही हैं। जबकि, ज्यादातर ग्राहक सामान्य पेट्रोल और डीजल ही खरीदना चाहते हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का आरोप है कि अगर कंपनियों की शर्तें नहीं मानी जातीं तो पेट्रोल पंपों को नियमित सप्लाई नहीं दी जाती। 

पंप संचालकों पर दबाव बनाने का आरोप
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भाटी ने कहा कि भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल जैसी सरकारी तेल कंपनियां लगातार पंप संचालकों पर दबाव बना रही हैं। उनका कहना है कि कंपनियां ब्रांडेड फ्यूल बेचने के लिए मजबूर करती हैं।

pc- india tv hindi