Rajasthan: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल APO, भजनलाल सरकार ने आदेश किया जारी, जाने क्या हैं कारण

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार बुधवार रात को बड़ा फैसला करते हुए सरकार के वरिष्ठ अधिकारी को एपीओ कर दिया। जी हां वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को एपीओ किया गया हैं और इसके आदेश भी सामने आ चुके है। कार्मिक विभाग ने 28 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए शिखर अग्रवाल को आगामी आदेशों तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि शिखर अग्रवाल राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर की जिम्मेदारियों के साथ कई महत्वपूर्ण संस्थाओं का प्रभार भी था। ऐसे में अचानक एपीओ किए जाने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई है।

हालांकि, सरकार की ओर से जारी आदेश में इस फैसले के पीछे प्रशासनिक कारणों के अलावा किसी अन्य वजह का उल्लेख नहीं किया गया है। अब नई नियुक्ति मिलने तक शिखर अग्रवाल को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा करनी होगी। हालांकि कारण तो कुछ और भी हैं लेकिन सरकार ने प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया हैं।

pc-danik bhaskar, firstindianews.com