Weather Update: राजस्थान में तूफान 'अर्णव' और पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज कई जिलों में बारिश के साथ ओलो का अलर्ट, बादल छाए
- byShiv
- 29 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में पिछले दिनों मौसम शुष्क रहने और दिन में तेज धूप निकलने के बाद अब आंधी-बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्णव और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग जयपुर की माने तो राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यहां हो सकती हैं तेज बारिश
सबसे ज्यादा चिंता जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों को लेकर है, जहां मध्यम से तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आईएमडी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।
तूफान और विक्षोभ का असर
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और यनम तट को पार कर चुका है, इसके प्रभाव से राजस्थान में पूर्वी हवाएं सक्रिय होने की संभावना है। साथ ही 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। आईएमडी ने अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और सीकर में मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।
pc- khabargaon.com






