Ram Mandir: चंपत राय और अनिल मिश्रा पर फैसले से पहले नृत्यगोपाल दास ने कहा, जो चढ़ावा चोरी पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे
- byShiv
- 06 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो चंपत राय पर आज या कल में फैसला हो सकता हैं। इसके पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने कहा कि जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे। मैं राम मंदिर में दान चोरी से आहत हूं, ये करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सवाल है।
खबरों की माने तो नृत्यगोपाल दास ने अपने पत्र में लिखा, श्री रामलला सरकार जी के मंदिर में हुई दान चोरी से मैं काफी आहत हूं, जिसने भी पाप किया है, उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुझे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर पूरी विश्वास है कि वो हर व्यक्ति को, जो भी इस पाप से जुड़ा हुआ है, उसको सजा दिलाएंगे।
जानकारी के उन्होंने आगे कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सवाल है। मेरा निवेदन है कि इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए। अयोध्या में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में चंदा लेने में कथित गड़बड़ियों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच, पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला होने की उम्मीद है।
pc-wikipedia.org, facbook





