Rashifal 22 Nov 2025: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, आज मिल सकती हैं आपको सफलता, जाने राशिफल

इंटरनेट डेस्क। 22 नवंबर 2025 शनिवार का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप बजंरगबली और शनिदेव के मंदिर जाकर पूजा करें और फिर किसी काम की शुरूआत करें। ग्रहों की चाल आज कई लोगों के करियर, प्रेम, कारोबार और पारिवारिक जीवन में बड़े बदलावों का संकेत दे रही है। जानते हैं राशिफल।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा। आय में आज के दिन अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। आज के दिन आप सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे। आज के दिन आप लोगों की मदद में काफी आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा और सुख से बीतेगा। आज के दिन किसी अधूरे काम में आपको सफलता मिल सकती है। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उसमें फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर अनुकूल रहेगा। जो लोग साहित्य और रचनात्मक कार्याे से जुड़े हैं उनको आज के दिन सफलता मिल सकती है। लेकिन आज के दिन आपको अधिक उतावलान दिखने से बचना होगा, किसी दूसरे के मामले में पड़ने से आपको बचना होगा।

pc- sudarshannews.in