SBI: एसबीआई कर्मचारियों की 25 और 26 मई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल टली, सामान्य रूप से होगा कामकाज

इंटरनेट डेस्क। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों की 25 और 26 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है। बता दें कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर यह हड़ताल करने जा रहे थे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैंक मैनेजमेंट और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। अब दोनों दिन बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा।

खबरों की माने तो एसबीआई मैनेजमेंट और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को मुंबई स्थित कॉरपोरेट सेंटर में बैठक हुई। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन (बंगाल सर्कल) के सचिव ने एक समचार ऐजेंसी को बताया कि मैनेजमेंट के साथ बैठक सकारात्मक रही और महासंघ की उठाई गई कई मांगों पर प्रोग्रेस हुई है। इसे देखते हुए प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया गया।

27-28 मई को बकरीद की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे
वहीं 27 मई और 28 मई को बकरीद की छुट्टी के चलते एसबीआई की ब्रांचों में कामकाज प्रभावित होगा। दरअसल, भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाएगा, जिसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए दो दिन की छुट्टियां का ऐलान किया है।

PC- sputniknews.in