Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा के दिन करें आप भी व्रत, इन चीजों कर सकते हैं सेवन, जाने पारण का दिन
- byShiv
- 23 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। यह खास पूर्णिमा तिथियों में से एक होती है। इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी रोशनी को अमृत के समान मानी जाती है। यही वजह है कि शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर चांदनी में रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में आज जानते हैं की इस दिन व्रत के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
शरद पूर्णिमा 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शरद पूर्णिमा रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर को सुबह शुरू होकर 26 अक्टूबर की सुबह समाप्त होगी।
शरद पूर्णिमा के व्रत में क्या खाना चाहिए?
शरद पूर्णिमा के व्रत में कई परिवारों में इस दिन फलाहार किया जाता है, जबकि कुछ लोग अपनी मान्यताओं के अनुसार पूरे दिन उपवास रखते हैं।
व्रत के दौरान सेब, केला, अनार, पपीता और अन्य ताजे फलों का सेवन किया जा सकता है।
शरद पूर्णिमा पर दूध, दही और अन्य दुग्ध उत्पादों का सेवन कई परिवारों में किया जाता है।
व्रत रखने वाले लोग अपनी परंपरा के अनुसार कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी, पूरी या अन्य हल्के व्यंजन खा सकते हैं। आलू और अन्य व्रत में स्वीकार्य सब्जियों से भी भोजन तैयार किया जा सकता है।
मखाने, बादाम, अखरोट और किशमिश जैसे मेवे व्रत के दौरान ऊर्जा पाने का अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
शरद पूर्णिमा 2026 व्रत का पारण कब करें?
शरद पूर्णिमा के व्रत का पारण करने का समय व्रत की परंपरा और स्थानीय पंचांग के अनुसार निर्धारित किया जाता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह 9.41 बजे से पहले पारण का समय बताया गया है।
pc- news18






