Shraddha Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बनने वाली हैं दुल्हनियां! शादी को लेकर दिया ये जवाब
- byShiv
- 07 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। श्रद्धा ने एक फैन को जवाब देते हुए अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ी है और शादी पर बात की है।श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ज्वेलरी ब्रांड का एक प्रमोशनल वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में अभिनेत्री यह बताती नजर आ रही हैं कि आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर ब्रेकअप वैलेंटाइन डे के आसपास होते हैं।
फिर वह इसके पीछे के संभावित कारणों पर विचार करती हैं और शरारती अंदाज में कहती हैं कि लोग प्यार के इस मौसम में अकेले रहने से बचने के लिए उनके गिफ्ट बॉक्स खरीद सकते हैं। अपने वीडियो के कैप्शन में भी श्रद्धा ने फैंस से यही पूछा है, ‘किस किसका ब्रेकअप वैलेंटाइन के करीब हुआ है?
श्रद्धा कपूर के इस वीडियो पर कई लोगों ने अभिनेत्री से उनकी शादी को लेकर सवाल कर डाला। तो कुछ ने तो उन्हें अपना वैलेंटाइन बनने के लिए ही पूछ लिया। इसी क्रम में एक यूजर ने उनकी शादी की योजना को लेकर सवाल करते हुए, कमेंट में लिखा, ‘श्रद्धा जी आप शादी कब करोगे?’ ये कमेंट वायरल तब हो गया, जब श्रद्धा ने इस पर रिप्लाई करते हुए अपना जवाब दिया। एक्ट्रेस ने बिना झिझक जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं करूंगी, विवाह करूंगी। श्रद्धा का ये जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
pc- newsbytesapp.com





