Shraddha Kapoor: बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ इस फिल्म में काम करेगी श्रद्धा कपूर!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में अपनी सादगी से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं श्रद्धा कपूर को पहचान की जरूरत नहीं हैं। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके बाद उनके फैंस खुश हो जाएंगे। जी हां ’स्त्री’ एक्ट्रेस ने कंफर्म किया है कि उनकी अगली फिल्म कथति बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ होगी। 

राहुल मोदी एक राइटर और फिल्ममेकर हैं। श्रद्धा बीते दिनों फिल्म ’ईथा’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। वह लावणी डांस सीक्वेंस शूट कर रही थीं, जहां उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। एक्ट्रेस ने हेल्थ अपडेट भी दिया है। बताया है कि सेहत में सुधार है। 

उन्होंने इसी दौरान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि ’ईथा’ के बाद वह राहुल मोदी की एक फिल्म में दिखेंगी, जो स्टार्टअप्स की दुनिया की कहानी हेगी। श्रद्धा ने कहा कि फिल्म में उनका रोल बहुत चैलेंजिंग है।

pc- thestatesman.com