SSY: इस योजना में हर महीने की 5 तारीख तक पैसा जमा करवाना होता हैं जरूरी, मिलता हैं इसका ये फायदा
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको सुकन्या समृद्धि योजना यानी के बारे में तो पता होगा ही। इस योजना में बेटी के नाम पर अकाउंट खुलवाया जाता है, जिसमें हर महीने आपको पैसा जमा करवाना होता है। लेकिन इसके लिए हर महीने की 5 तारीख बेहद जरूरी है। काफी लोग पैसे तो नियमित रूप से जमा करते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि उनके जमा करने की डेट भी उनके रिटर्न को प्रभावित कर सकती है.
कितना मिलता हैं ब्याज
अगर ब्याज की बात करें तो फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। इस योजना में फाइनेंशियल ईयर के दौरान न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।
5 तारीख से पहले पैसा जमा करना क्यों है जरूरी?
इस योजना में ब्याज की गणना हर महीने की 5 तारीख और महीने के आखिरी दिन के बीच अकाउंट में मौजूद सबसे कम बैलेंस के आधार पर की जाती है, साफ मतलब यह है कि अगर आप महीने की 5 तारीख तक पैसा जमा करते हैं तो उस जमा राशि पर आपको इसी महीने से ब्याज मिलना शुरू हो जाता है। वहीं अगर आप महीने की 6 तारीख से या फिर उसके बाद पैसा जमा करते हैं तो उस राशि पर उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा। ब्याज की गणना फिर अगले महीने से शुरू होगी।
PC- upstox.com






