Sunil Shetty: अपने बेटे अहान के लिए बोले सुनील शेट्टी, राह आसान नहीं रही,कई मानसिक और पेशेवर चुनौतियों का करना पड़ा सामना
- byShiv
- 13 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉर्डर 2 कर रिलीज डेट पास आ रही हैं, ऐसे मे पहली बॉर्डर फिल्म में काम करने वाले बॉलीवुड में अन्ना सुनील शेट्टी के बेटे बॉर्डर 2 में काम कर रहे है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान, सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के फिल्मी सफर और शुरुआती करियर में आने वाली बाधाओं पर खुलकर बात की।
खबरों की माने तो सुनील शेट्टी ने स्वीकार किया कि एक स्टार किड होने के बावजूद अहान के लिए राह आसान नहीं रही है और उन्हें कई मानसिक और पेशेवर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। अहान शेट्टी ने साल 2021 में फिल्म तड़प से बॉलीवुड में कदम रखा था, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था और अहान के अभिनय की सराहना भी हुई थी।
हालांकि, उसके बाद अहान की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिससे उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुनील ने बताया कि एक शानदार शुरुआत के बाद इस तरह का गैप किसी भी युवा कलाकार के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। सुनील शेट्टी ने कहा कि आज के दौर में स्टार किड्स को बिना किसी गलती के निशाना बनाया जाता है, अहान को भी नेपोटिज्म की बहस का सामना करना पड़ा।
pc- amar ujala






