T20 world cup 2026: क्विंटन डी कॉक ने की इस मामले में धोनी की बराबरी, तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
- byShiv
- 10 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच खेले गए टी 20 मुकाबले में अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने बोर्ड पर 213 रन लगाए। जवाब में कनाडा 156 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 57 रनों से हार गई। हालांकि, खास बात ये है कि इस मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है कि वह भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बराबर आ चुके हैं।
वह ऐसा करने वाले पूरे क्रिकेट जगत में इकलौते खिलाड़ी हैं। वह अगले मुकाबले में महज 1 विकेट लेते ही धोनी के महा रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेटकीपर के तौर पर सबसे डिसमिसल करने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
इस मामले में अभी तक भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नंबर 1 पर थे, लेकिन अब क्विंटन डी कॉक उनके बराबर आ चुके हैं। कनाडा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने ये खास कीर्तिमान स्थापित किया। डी कॉक 32 शिकार के साथ धोनी के बराबर आ चुके है।
pc- espncricinfo.com






