Tirupati Temple: भक्त ने अपने भगवान को चढ़ाया 140 करोड़ कीमत का 121 किलो सोना

इंटरनेट डेस्क। तिरुमाला तिरुपति मंदिर के बारे में तो आपने सुना ही हैं, यहां लोग कई ऐसी चीजों का दान करते हैं जिनकी कीमत करोड़ों में होती है। जी हां यहां कोई सोना तो कोई चांदी, हीरे, पन्ने, मोती से लेकर कई अनमोल चीजें दान करते है। ऐसे में अब खबर यह हैं कि एक भक्त ने 140 करोड़ रुपए का 121 किलो सोना दान किया है।

जानकारी आई सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बात की जानकारी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर साझा किया, आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के मंगलागिरी में गरीबी उन्मूलन परियोजना से संबंधित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सीएम नायडू भी शामिल हुए थे।

121 किलो सोना किया दान
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और भाषण दिया। उन्होंने कहा कि एक भक्त ने तिरुपति से अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने व्यवसाय शुरू किया और उसमें सफलता पाई, उन्होंने अपनी कंपनी के शेयर बेचकर 6,000 से 7,000 करोड़ रुपए का मुनाफा भी कमाया। भक्त ने मंदिर को 121 किलो सोना दान किया है।

pc- yatrablog.com