Weather Update: राजस्थान में गुलाबी सर्दी का दौर शुरू, रात के तापमान में आएगी गिरावट, और बढ़ेगी सर्दी
- byShiv
- 04 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर शुरू हो चुका है। लोगों को सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगाप है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासू’ अब दक्षिण-पूर्वी आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसका राजस्थान के मौसम पर कोई प्रत्यक्ष असर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा जिससे गुलाबी ठंड और बढ़ेगी।
न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय धूप खिली रहेगी जबकि रात और सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडी हवाएं चलेंगी। राजधानी जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
कैसा रहेगा मौसम
राजधानी जयपुर में आज आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय हवा में हल्की नमी और ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी हो सकती है। जयपुर और इसके आसपास के इलाकों जैसे दौसा और अलवर में आने वाले दो-तीन दिनों में रात का पारा और नीचे गिर सकता है।
pc- jagran






