Travel Tips: आपको भी करनी हैं पैराग्लाइडिंग तो फिर पहुंच जाएं इन खूबसूरत जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी कई लोगों को फोटों में पैराग्लाइडिंग करते देखते हें तो आपका भी मन होता होगा। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं की आप भी ऐसी जगह जाएं जहां घूमकर आए और पैराग्लाइडिंग भी करें तो फिर आज आपको बता रहे हैं ऐसी ही जगह के बारे में जहां आप जा सकते हैं और घूम सकते है।  

बीड़-बिलिंग
हिमाचल प्रदेश की बीड़-बिलिंग दुनिया के बेहतरीन पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स में गिना जाता है। यहां पैराग्लाइडिंग की उड़ान करीब 2,400 मीटर की ऊंचाई से बिलिंग से शुरू होकर बीड़ में खत्म होती है। मजबूत थर्मल्स, लंबी उड़ान और धौलाधार रेंज के शानदार नजारे इसे खास बनाते हैं।

पोखरा
वहीं नेपाल का पोखरा दुनिया के सबसे खूबसूरत पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशनों में से एक है। यहां सरांगकोट से उड़ान भरते हुए नीचे फेवा लेक और सामने अन्नपूर्णा और माछापुच्छ्रे जैसी ऊंची पर्वत चोटियों के शानदार नजारे दिखते हैं।

pc- newsbytesapp.com