UP: भाजपा नेता गुलफाम यादव की हत्या, आरोपियों ने पेट में लगाया जहर का इंजेक्शन, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गुन्नौर क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की सोमवार को हत्या कर दी गई। हत्या भी इस तरीके से की गई हैं की हर कोई हैरान है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों ने उन्हें जहर का इंजेक्शन लगाया और उनकी मौत हो गई। वह दोपहर में करीब एक बजे अपने जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दफ्तरा हिंमंचल स्थित घेर में चारपाई पर बैठे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके पास पहुंचे, जिनमें से एक ने उनके पेट में इंजेक्शन लगा दिया और दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

परिजनों को लगा गोली लगी हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  गोली लगने की आशंका में परिवार के लोग उन्हें पहले जुनावई स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उनकी रास्ते में मृत्यु हो गई। 65 वर्षीय गुलफाम सिंह यादव लगभग तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे। वह 2004 में गुन्नौर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इसके साथ ही वह पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे।

रह चुके हैं कई पदों पर
खबरों की माने तो यादव भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, आरएसएस के जिला कार्यवाह, भाजपा के महामंत्री पद पर भी रहे थे। उनकी पत्नी जावित्री देवी लगातार तीन बार से गांव की प्रधान हैं। 2019 में जुनावई ब्लॉक प्रमुख के लिए हुए उपचुनाव में गुलफाम सिंह यादव के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव ब्लॉक प्रमुख चुने गए। उनके बड़े दिव्यप्रकाश यादव ने बताया कि यह घटना रंजिशन की गई है, आरोपित लोगों को पिता ने पहचान लिया था।

pc- jagran