UP: हनीमून पर पत्नी को आए पीरियड्स तो हैवान पति ने संभालने की बजाय किया उसके साथ...चीखें सुनकर होटल वालों ने...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हनीमून के दौरान पीरियड आने पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति निखिल मिश्रा ने माहवारी आने की बात पर नाराज होकर उसे थप्पड़ मारे, लात और घूंसे से पीटा एवं गला दबाने की कोशिश की।

होटल कर्मचारियों ने किया हस्तक्षेप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने बताया कि उसकी चीख सुनकर होटल के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और कथित मारपीट को रुकवाया। शिकायत के अनुसार, महिला की शादी 30 मई 2023 को दिल्ली के एक मैरिज लॉन में हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसके ससुराल वालों ने उसके परिवार की ओर से दिए जाने वाले सामान के ब्रांडेड होने पर जोर दिया था। महिला का दावा है कि उसके पिता ने दहेज के तौर पर करीब 20 लाख रुपये नकद, एक कार और लगभग 40 लाख रुपये मूल्य का अन्य सामान दिया था।  उसने आरोप लगाया कि इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज में दिए गए सामान को लेकर उसे ताने दिए और अपमानित किया। 

4 जुलाई को गई थी हनीमून पर
शादी के करीब एक महीने बाद 04 जुलाई को वह अपने पति के साथ हनीमून के लिए अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह गई थी। शिकायत के अनुसार, यात्रा के दौरान माहवारी आने के बाद उसे पेट में तेज दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे पूछा कि उसने पहले माहवारी आने की जानकारी क्यों नहीं दी और इसके बाद उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में पति ने उसके पिता को फोन कर उन्हें दिल्ली आने और उसे वापस ले जाने को कहा। उसने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहता। 

15 अगस्त को दर्ज हुई प्राथमिकी
महिला के अनुसार, वह वापस ससुराल आई, लेकिन उसकी सास और ननद ने उसके पति का पक्ष लिया और उसे और परेशान किया। महिला ने दावा किया कि शादी के करीब 45 दिन बाद 14 जुलाई 2023 को उसे ससुराल से निकाल दिया गया। रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामानंद राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर 15 अगस्त को निखिल मिश्रा, उसकी मां संजू मिश्रा और बहन नेहा पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

pc- amar ujala