US-Iran: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान पर बड़ा हमला, सुनी गई धमाकों की आवाज, कई लोगों के मारे जाने की खबरें

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध और खतरनाक होता जा रहा है। बीते कुछ घंटों में पहले अमेरिका ने ईरान पर बहुत बड़े हमले किए हैं। कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिनमें ईरान का न्यूक्लियर प्लांट वाला शहर भी मौजूद है। साथ ही अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी निशाना बनाया है। इन हमलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबरें हैं और तनाव बढ़ता ही जा रहा है। 

पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी है और कहा है कि आने वाला हफ्ता बेहद बुरा होने वाला है। ट्रंप की धमकी के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका ने ताजा हमले शुरू कर दिए। यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को तबाह करना है ताकि ईरान समुद्री रास्तों से गुजरने वाले जहाजों को निशाना न बना सके।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी विमान ने इस बीच हेलफायर मिसाइलें भी दागी हैं। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, देश के कई बड़े शहरों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है। शुरुआती रिपोर्टों में दक्षिणी हिस्सों जैसे केश्म और बंदर इमाम खुमैनी के आसपास धमाकों की बात कही गई थी। इसके अलावा बंदर अब्बास, रास्क और चाबहार जैसे शहरों में भी विस्फोट हुए।

pc- BBC