USA: इजरायल के पीएम नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे मुलाकात, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

इंटरनेट डेस्क। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार, 11 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। वह वॉशिंगटन पहुंचकर ट्रंप से बातचीत करेंगे। ट्रंप की नेतन्याहू के साथ ईरान से तनाव पर चर्चा होनी है। नेतन्याहू ऐसे समय में वॉशिंगटन जा रहे हैं, जब ईरान और अमेरिका एक महीने से जारी तनातनी कम करने के लिए वार्ता कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि वह बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप से ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत पर चर्चा करेंगे। नेतन्याहू चाहते हैं कि बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक और ईरान का सहयोगी गुटों को समर्थन खत्म करने की शर्त जरूर शामिल की जाए। 

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू की हालिया महीनों में लगातार मुलाकातें हुई हैं। दोनों नेताओ की आखिरी मुलाकात बीते साल दिसंबर में हुई थी। अमेरिका और ईरान की बातचीत शुरू होने के बाद इजरायल को अपने हितों की चिंता है।

pc-pbs.org