Vastu Shastra: घर के किचन में की गई ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपको पूरा गणित, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। घर का किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होता, बल्कि यह पूरे परिवार की सेहत, खुशहाली और ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इसलिए रसोई की साफ-सफाई के साथ-साथ उसकी ऊर्जा को भी संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में किचन से जुड़े वास्तु नियमों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। 

रसोई में शीशा लगाने से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में आईना या शीशा लगाना उचित नहीं माना जाता। रसोई घर अग्नि तत्व से जुड़ा होता है, जबकि शीशा उस ऊर्जा को दोगुना कर सकता है, जिससे जीवन में अस्थिरता और उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं।

चूल्हे के पास पानी न रखें
जल और अग्नि एक-दूसरे के विपरीत तत्व हैं, इसलिए इन्हें पास-पास रखना सही नहीं माना जाता। अगर किचन में गैस स्टोव और पानी का स्रोत बहुत करीब हो, तो यह मानसिक तनाव और पारिवारिक मतभेद का कारण बन सकता है।

pc- herzindagi.com