Vastu Shastra: घर के मंदिर में कितनी होनी चाहिए मूर्तियों की उंचाई, जान ले आप भी इस बारे में पूरी....
- byShiv
- 18 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक महतव है। वास्तु के अनुसार चलने वाले लोगों को इसमें बहुत चीजों का फायदा होता है। वैसे वास्तु हमारे घर से लेकर मंदिर तक हर तरह से जुड़ा होता हैं, वास्तु शास्त्र में पूजा घर या कहें घर के मंदिरों से जुड़े नियम भी बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र और शास्त्रों में भगवान की मूर्तियों की स्थापना और उनकी सही ऊंचाई भी बताई गई है, तो जानते हैं घर के मंदिर में वास्तु शास्त्र में मूर्तियों की क्या सही ऊंचाई होनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र में मूर्तियों की ऊंचाई
छोटी मूर्तियां- अगर घर का मंदिर आकार में छोटा है, तो उसमें 3 से 6 इंच की मूर्तियां रखना शुभ माना जाता है।
मध्यम आकार की मूर्तियां- अगर घर में मंदिर का आकार बड़ा है, तो उसमें 12 से 18 इंच ऊंची मूर्तियां रखना उत्तम माना जाता है।
बड़ी मूर्तियां- घरों के मंदिर या पूजा घर में 24 इंच से ज्यादा ऊंची भगवान की मूर्तियां रखना अच्छा नहीं माना जाता है, यदि आपको बड़े आकार की मूर्तियों की
स्थापना करनी है तो उन्हें किसी बड़े मंदिर या सार्वजनिक पूजा स्थल पर रखना अत्यंत शुभ होता है।
pc- news18





