Vastu Tips: घर की तिजोरी में कर दें आप भी शुक्रवार के दिन ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी
- byShiv
- 06 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। वास्तु नियमों के अनुसार अगर आप कुछ करते हैं तो फिर आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई देते है। लेकिन अगर आप वास्तु नियमों से नहीं चलतेे हैं तो इसके कई परिणाम ऐसे होते हैं जो आपको नुकसान भी दे जाते है। तो आज जानते हैं तिजोरी के कुछ उपाय, जिससे आपको आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
क्या करना हैं
आप हम आपको इस पेड़ की पत्तियों से जुड़ा एक वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने से आपके घर में पैसों की कमी नहीं आएगी और वो पेड़ हैं अशोक का। अगर आप इसकी पत्तियों को घर में रखते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
करें ये उपाय
वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुक्रवार के दिन 11 अशोक की पत्तियों को एक लाल कपड़े में बांध कर अपने घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर के लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
pc- herzindagi.com