Vastu Tips: आपके घर में उग आए अगर ये पेड़ तो अच्छे नहीं हैं संकेत, झेलनी पड़ सकती हैं ये परेशानी
- byShiv
- 26 Dec, 2024

इंटरेनट डेस्क। आप भी अगर वास्तु शास्त्र में विश्वास करते हैं तो फिर आपके कई काम अच्छे बन जाते हैं और आपको सकारात्मक उर्जा मिलती है। वैसे घरों में आपने भी देखा होगा कि पेड़ पौधों खूब लगाए जाते है, वैसे वास्तु के हिसाब से घरों में कई तरह के पौधे लगाना अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि एक पौधा ऐसा भी हैं जो घर में उग आए तो शुभ नहीं है।
कौन सा हैं वो पेड़
एक पेड़ का वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में होना शुभ नहीं होता है। वास्तु के अनुसार, घर में पीपल पेड़ का उगना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इस पेड़ के घर में उगने से माना जाता कि पूर्वज आपसे प्रसन्न नहीं हैं और किसी न किसी बात को लेकर वह नाराज हैं। घर में पीपल का पेड़ बार-बार उगना पितृ दोष माना जाता है। पीपल का पेड़ घर में होने से परिवार के लोगों की तरक्की रूक जाती है।
कब काटे इस पेड़ को
जानकारी के अनुसार पीपल के पेड़ को रविवार के दिन ही काटना सही रहता है। हालांकि इसे पहले उसकी पूजा अवश्य करें। पीपल के पेड़ को आप मिट्टी सहित खोदकर किसी दूसरी जगह पर लगा सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
pc- tv9
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [sj]