Vastu Tips: घर में लगाए आप भी ये वाली पेंटिंगस, बदल जाएंगे आपके भी सितारें
- byShiv
- 19 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में आपने देखा होगा की कई नियमों के बारे में बताया जाता है। अगर आप भी उन नियमों के अनुसार चलते हैं तो फिर ये आपके लिए बढ़िया है। आपने देखा होगा की वास्तु शास्त्र में घर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भरने और जीवन को सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करने के लिए पेंटिंग्स का विशेष महत्व है। ऐसे में उन पेंटिंग्स का जिक्र करेंगे जो वास्तु के अनुसार आपकी जिंदगी को सकारात्मक बदलाव दे सकती हैं।
उगते सूरज की पेंटिंग
वास्तु शास्त्र में उगते सूरज की पेंटिंग को नई शुरुआत, ऊर्जा और आशा का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आप अपने घर या ऑफिस में इसे लगा सकते है। इसे आप घर के पूर्व दिशा में लगाएं। यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती है।
बहती नदी या झरने की पेंटिंग
आप अपने घर में बहती नदी या झरने की पेंटिंग भी लगा सकते है। यह प्रगति, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
pc- etv bharat