Vastu Tips: आप भी होना चाहते हैं कर्ज से मुक्त तो फिर कर ले ये उपाय, मिलेगा बड़ा लाभ

इंटरनेट डेस्क। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। यह न केवल भविष्य की संभावनाओं को समझने में मदद करता है वैसे आज के समय में अधिकांश लोग आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे है। इसका एक बड़ा कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या कार्यस्थल का सही तरीके से प्रबंधन आपको कर्ज और आर्थिक तंगी से तार सकता है। 

तिजोरी की दिशा 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या दुकान में धन संग्रह के लिए तिजोरी या अलमारी को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा को कुबेर देवता और देवी लक्ष्मी की दिशा कहा जाता है, जो धन और समृद्धि की प्रतीक हैं। 

मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को शुभ ऊर्जा का केंद्र माना गया है। इस दिशा में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करना अत्यंत फलदायी होता है। प्रतिदिन सुबह-शाम उनके सामने दीपक जलाकर पूजा करें। आपके जीवन से आर्थिक तंगी समाप्त हो जाएगी।

pc- pardaphash.com