Lifestyle
Vastu Tips: अगर आपको भी लगातार हो रहा है आर्थिक नुकसान तो वास्तु के अनुसार करें ये उपाय
- byShiv
- 03 Jan, 2025

pc: Getty Images
अगर आप धन की बचत नहीं कर पा रहे हैं या लगातार आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं तो इसका एक कारण आपके वास्तु में दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा धन के आगमन की दिशा होती है और अगर इस दिशा में भारी सामान रखा जाए या इस स्थान पर बहुत गंदगी हो तो आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इसका असर मुनाफे और व्यापार में वृद्धि पर भी पड़ता है। इसी तरह अगर उत्तर-पूर्व दिशा में हर समय अंधेरा रहता है तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं।
इसलिए इस दिशा में हमेशा रोशनी रखनी चाहिए। इसी तरह दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इस दिशा में दरवाजा या तिजोरी रखना धन और आयु की हानि वाला माना जाता है।