Vastu Tips: घर में बनवाने जा रहे हैं मंदिर तो फिर रखें इस बात का विशेष ध्यान, मिलेंगे ये फायदे
- byShiv
- 27 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की जब आपके घर का निर्माण होता हैं तो इस दौरान कई चीजों का ध्यान रखा जाता है। इनमें वास्तु नियमो को बहुत ही बारिकियों के साथ में देखा जाता है। ऐसे में आप भी नया घर बनवा रहे हैं तो आपको भी घर के पूजा स्थल के बारे में पूरा ध्यान रखना चाहिए। घर के लिए मंदिर बनाने में लोगों द्वारा कई प्रकार की सामग्रियों और शैलियों का उपयोग किया जाता है।
किस चीज का बनवाएं मंदिर
घर के लिए मंदिर मार्बल और ग्रेनाइट जैसे पत्थरों से नहीं बनवाना चाहिए। पत्थर की जगह आप लकड़ी की स्लैब या अलग से लकड़ी का पूरा मंदिर बनवाना वास्तु के हिसाब से शुभ रहता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मंदिर का निर्माण ईशान कोण में करवाना शुभ रहता है।
नहीं लगवाएं ये चीज
ईशान कोण में मंदिर बनवाते हैं तो पूजास्थल के नीचे पत्थर का स्लैब न लगवाएं। आपको घर का मंदिर बनवाते समय इन बातों का ध्यान जरूर ही रखना चाहिए। नहीं तो आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
pc- mpbreakingnews.in