Vastu Tips: तुलसी के पौधे के पास करेंगे आप भी रोज ये काम तो नहीं आएगी कभी इस तरह की परेशानी
- byShiv
- 29 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपको यह तो पता हैं कि आज के समय में हर कोई वास्तु के अनुसार चलता हैं, लेकिन जो इसे अनदेखा करता हैं उसे परेशान भी होना पड़ता है। ऐसे में आज हम तुलसी के पौधे के वास्तु के बारे में बात करेंगे। आज हम आपको तुलसी के वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से आपके घर में पैसों की कमी नहीं आएगी।
होगा आर्थिक स्थिति में सुधार
नियमित रूप से शाम को तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसमें थोड़ी सी हल्दी डालनी चाहिए। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
जलाएं आटे का दीपक
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के नीचे आटे से बना दीपक जलाना शुभ होता है। अगले दिन इस दीपक को गाय को खिला देना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है। रोजाना ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ मां अन्नपूर्णा का भी आशीर्वाद मिलता है।
pc- amar ujala