Vastu Tips: घर में घुसते ही आपको अगर होने लगे ये अहसास तो समझ ले की आपके घर में मौजूद हैं नकारात्मक उर्जा
- byShiv
- 12 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। आपने कई लोगों से सुना होगा की वास्तु दोष के कारण ये नुुकसान हो गया या फिर गृह क्लैश हो रहा है, तो आज आपको बता रहे हैं इसके लिए वास्तुदोष हो सकता है। वैसे इंसान खुशहाल जीवन के लिए वास्तु शास्त्र में कई प्रकार के उपाय करता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे संकेतों के बारे में भी जानकारी दी गई हैं, जिनके आधार पर आप ये जान सकते हैं कि आपके पास-पास सकारात्मक ऊर्जा है या नकारात्मक।
कैसे पता लगेगा
आप जैसे ही घर में प्रवेश करते हैं एक विशेष प्रकार का अनुभव होने पर आप समझ लें कि ये नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
क्या अहसास होगा
अगर घर में घुसते ही आपको किसी तरह की दुर्गंध का अनुभव, एक बार नहीं बार-बार हो रहा है तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके घर में नकारात्मक शक्ति का वास है। घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष होने पर भी ही इस प्रकार का संकेत आपको मिलेगा।
pc- jagran