Vastu Tips: साल 2025 के पहले दिन ही घर के मेन डोर पर बाँध दें ये एक चीज, पूरे साल नहीं होगी पैसे की कमी!

pc:indianews

नया साल 2025 शुरू बस शुरू ही होने वाला है और सब नए साल का इंतजार कर रहे हैं। ज्योतिषविदों के अनुसार अगर आप साल के पहले दिन कुछ न कुछ विशेष उपाय करते हैं तो घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप भी इस साल अपने घर में समृद्धि और खुशहाली चाहते हैं, तो तुलसी की जड़ का उपाय आपको हम बताने जा रहे हैं जिसका लाभ आपको साल भर होगा।

तुलसी की जड़ का उपाय 

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरती है, और दरिद्रता को भी दूर रखती है। आपको तुलसी की जड़ को घर के मुख्य दरवाजे पर बांधना है।

इसके लिए सबसे पहले तुलसी की जड़ को पहले अच्छे से साफ करें। इसके बाद एक लाल कपड़ा लें और उसमें अक्षतडालकर तुलसी की जड़ को उसमें लपेट लें। इसके बाद आपको इसे अपने मुख्य दरवाजे पर बांध देना है। आप इसे दरवाजे की लॉकिंग सिस्टम के पास या ऊपर की ओर बांध सकते हैं।

तुलसी की जड़ से धन होगा आकर्षित

तुलसी की जड़ के इस उपाय से धन आकर्षित होता है। मां लक्ष्मी का मन चंचल होता है, इसलिए वह एक स्थान पर नहीं रुकतीं। यह उपाय घर में लक्ष्मी के आगमन को आकर्षित करता है और उन्हें रुकने का एक ठिकाना देता है।

अन्य उपाय

  • आपको घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक चिह्न बनाना चाहिए। स्वस्तिक शुभता और समृद्धि का प्रतीक होता है।
  • इसके अलावा आप देवी लक्ष्मी के शुभ चरण भी दरवाजे पर चिपका सकते हैं। 
  • घर के मुख्य दरवाजे पर मंगल का चित्र या मंगल ध्वज भी लगाना लाभकारी हो सकता है।