Vastu Tips: वास्तुदोष दूर करने के लिए आप भी अपना सकते हैं भगवान गणपति के उपाय
- byShiv
- 10 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई बार वास्तुदोष के कारण हमे नुकसान उठाने पड़ते है। लेकिन अगर हम वास्तु के अनुसार चले तो हमे कईं फायदे भी होते है। ऐसे में अगर आप भी वास्तु दोष के कारण अभी परेशान हैं तो आप भगवान गणेश जी के कुछ उपाय कर सकते है। इसका आपको फायदा जरूर मिलेगा।
घर में वास्तु दोष दूर करने गणपति उपाय
आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो अपने धन रखने के स्थान या तिजोरी में भगवान गणेश की छोटी प्रतिमा रख लें। जिस प्रतिमा में गणेश जी की सूंड बायीं ओर हो, उसे तिजोरी में रखना लाभदायक माना जाता है।
घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। यह प्रतिमा घर के अंदर की ओर लगी होनी चाहिए। ऐसा करने से बुरी शक्तियों का आगमन बाधित हो जाता है।
बच्चों की पढ़ाई में कमजोरी को दूर करने के लिए उनके स्टडी रूप में हल्के हरे रंग या पीले रंग गणेश जी की छोटी प्रतिमा लगाएं।
अपने बेडरूम में भूलकर भी भगवान गणेश या अन्य किसी देवी-देवता की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन तबाह हो जाता है और परिवार समाज में उपहास का पात्र बनता है।
pc- bhaskar