Vastu Tips: घर के अंदर आप भी करले ये दो उपाय, कभी नहीं होगा आपके गृह क्लेश
- byShiv
- 13 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। वास्तु के बारे में हम चर्चा करते ही रहते हैं और अधिकतर इसके अनुसार ही हम घर आदि का निर्माण करते है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि कई घरों में हर दिन किसी ना किसी बात पर बहस होती रहती है। इसका कारण भी वास्तुदोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है तो परिवार में बिना बात कलह या लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। वास्तु में परिवार में सुख-शांति व खुशहाली बनाए रखने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं तो जानते हैं इनके बारे में।
ड्रॉइंग रूम में लगाए
आपको बता दें कि ड्रॉइंग रूम में आपको एक शांत मुद्रा में मुस्कराते हुए बुद्ध का चित्र लगाना चाहिए। इससे आपके घर में शांति बनी रहेगी।
रखें ये चीज भी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर सफेद चंदन की लकड़ी की मूर्ति रखनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से परिवार के लोगों के बीच तनाव कम होता है। इसके अलावा घर पर कदम्ब का पौधा रखने से घर में सुख-शांति व खुशहाली आती है।
pc- myjyotish.com