Lifestyle
Vastu Tips: कभी भी गिफ्ट या फिर फ्री में नहीं लेनी चाहिए आपकों किसी से ये चीजें, नहीं तो झेलनी पड़ जाएगी...
- byShiv
- 09 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। आप आगर वास्तु शास्त्र के अनुसार चलते हैं तो फिर ये आपके लिए बड़े ही काम की और अच्छी चीज है। इसमें आपको कई चीजों के बारे में बताया जाता है। वैसे वास्तु में कुछ चीजों को मुफ्त में लेना या फिर बतौर गिफ्ट लेना भी शुभ नहीं माना जाता है। इन चीजों को लेने से आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक कलह जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो जानते हैं उनके बारे में।
नमक
आपको नमक किसी से फ्री में या फिर गिफ्ट में नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से रोग और कर्ज बढ़ सकते हैं। अगर किसी कारणवश नमक लेना पड़े तो बदले में कुछ दे देना चाहिए।
सुई
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कपड़े सिलने वाली सुई को भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए और न ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है और रिश्तों में खटास आ सकती है।
pc- economictimes.com