Viral Video: बिहार के खगड़िया में अनोखा मामला! पत्नी को प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ने के बाद पति ने खुद कराई दोनों की शादी; वीडियो वायरल

pc: dnp india

आज के दौर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) और बेवफाई से जुड़े मामलों में मारपीट या विवाद की खबरें आम हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे मामलों में हंगामे और हिंसा के वीडियो सामने आते रहते हैं। लेकिन, बिहार के खगड़िया जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। यहाँ पत्नी की बेवफाई से आहत होने के बावजूद पति ने न तो कोई हिंसा की और न ही कानून अपने हाथ में लिया, बल्कि बेहद अनोखा कदम उठाते हुए पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवा दी।

घर में रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के मुताबिक, एक शादीशुदा महिला से मिलने उसका प्रेमी उसके घर पहुंचा था। परिजनों और पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। शुरुआत में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों ने नाराजगी जताते हुए मारपीट की कोशिश भी की, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

पति ने समझदारी और अनोखा फैसला लेते हुए अपनी पत्नी के माथे से अपने नाम का सिंदूर धुलवाया और फिर उसी प्रेमी से उसकी मांग भरवाकर दोनों को हमेशा के लिए एक-ئसाथ विदा कर दिया।

इंटरनेट पर छिड़ी बहस, यूजर्स दे रहे हैं मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
इस घटना का वीडियो एक्स (ट्विटर) पर 'बेगूसराय जिला 🇮🇳' नामक हैंडल से शेयर किया गया है, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है। इस वीडियो को अब तक 63,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर लगातार लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

जहाँ कुछ यूजर्स इस अजीबोगरीब फैसले पर हैरानी जता रहे हैं और रिश्तों के इस तरह के अंत से दुखी हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे फिल्मी अंदाज बताकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। यह मामला इस समय इंटरनेट पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।